home page

नगर परिषद सिरसा ने वार्ड 8 में करवाया विकास कार्य, चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कही यह बात

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
नगर परिषद सिरसा द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 8 की खाना कॉलोनी में लगभग 26 लाख रुपये की लागत से तीन गलियों का निर्माण कार्य करवाया गया है। निर्माण कार्य बेहतर तरीके से पूरा होने पर स्थानीय निवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए नगर परिषद का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन गलियों के निर्माण की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। गलियों की स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब निर्माण कार्य पूरा होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

इस अवसर पर चमनलाल गर्ग, कृष्ण चावला, डॉ. जी.आर. काम्बोज, डॉ. बगला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्य के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता है। नगर परिषद का प्रयास है कि सभी वार्डों में बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि जनता की संतुष्टि, जनसेवा और शहर का समग्र विकास ही नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य है। विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।