home page

सिरसा नगर परिषद वाइस चेयरमैन का चुनाव हुआ स्थगित, बोले गोबिंद कांडा, सभी भाजपा + हलोपा = NDA पार्षद एकजुट

 | 
Sirsa Municipal Council Vice Chairman election postponed, Gobind Kanda said, all BJP + HALOPA = NDA councillors united

mahendra india news, new delhi
SIRSA नगर परिषद के वाइस चेयरमैन का चुनाव आज स्थगित हो गया। एसडीएम राजेंद्र कुमार के अस्वस्थ होने के कारण आज चुनाव नहीं हो सका। भाजपा+ HLP = NDA और कांग्रेस समर्थित पार्षद नगर परिषद में मौजूद रहे लेकिन एसडीएम के न आने के कारण चुनाव आगे के लिए स्थगित कर दिया गया। बाद में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा NDA पार्षदों और चेयरमैन शांति स्वरूप के साथ नगर परिषद पहुंचे। उनके साथ विभिन्न वार्डो के 17 पार्षद मौजूद थे। नगर परिषद प्रधान शांति स्वरूप के कार्यालय में सभी पार्षदों के साथ गोबिंद कांडा ने बैठक की।

हालांकि अभी वाइस चेयरमैन के चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन आज के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज रही। वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि एनडीए पार्षद एकजुट हैं। उनके साथ सभी पार्षद मौजूद हैं। तबियत खराब किसी की भी हो सकती है। आज एसडीएम राजेंद्र कुमार की तबियत खराब हो गई। जिसके कारण उप प्रधान का चुनाव स्थगित करना पड़ा। भविष्य में जो भी तिथि तय होगी भाजपा गठबंधन के सभी पार्षद एकजुट होकर सिरसा के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर अपना वाइस चेयरमैन चुनेंगे।

उन्होंने कांग्रेस विधायक के आरोपों को लेकर कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और उनके चिल्लाने से चुनाव रुकने वाला नहीं। आज की बैठक में सभी पार्षदों ने शहर के विकास के लिए अपना संकल्प दोहराया और एकजुट होकर प्रतिबद्धता से कार्य करके का संकल्प लिया।   नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि सभी भाजपा + HLP NDA के पार्षद पहुंचे हुए हैं। मिलकर ही शहर का विकास होगा। आज चुनाव नहीं हुआ। जब भी अगली तारीख तय होगी चुनाव होगा।

WhatsApp Group Join Now