home page

SIRSA NEWS, शादी का झांसा देकर 1.38 हजार रुपए की साइबर ठगी मामलें में संलिप्त 5 आरोपी पंजाब से काबू, आरोपियों ने खुद को यूके (लंदन) का निवासी बताया

 | 
NMEWS

Mahendra india news, news, new delhi

SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना सिरसा ने एक बड़ी सफलता हासिल की है । पुलिस टीम ने मैरिज ब्यूरों का विज्ञापन देकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को जिला मोगा,पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

कार्यकारी साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सोमबीर ने बताया कि शाह सतनाम पूरा सिरसा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 17 अप्रैल 2026 को फेसबुक पर एक मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन देखा और उसमें दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया । बातचीत के दौरान आरोपियों ने खुद को यूके (लंदन) का निवासी बताया और कहा कि वह भारत में उससे मिलने आ रहा है ।

कुछ दिनों बाद साइबर अपराधी का महिला के पास फ़ोन आया कि उससे मिलने के लिए यूके से आ रहा था जैसे ही वह दिल्ली के एयर पोर्ट पर उतरा तो उसे सीबीआई के अधिकारियों ने पकड़ लिया है और छोड़ने के एवज में 33,150 रुपए की मांग की जा है । महिला ने उक्त आरोपी द्वारा बताई गई बात को सच मानते हुए गुगल पे के जरिए 33150 रुपए ट्रांसफर कर दिए । थोड़ी देर बाद दोबारा फोन आया कि उसे इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया है और अब उससे 1,05,000 रुपए की डिमांड की जा रही है । महिला ने उसेक बहकावे में आकर 1 लाख 5 हजार रुपए की राशि गुगले पे के जरिए कर दी । जब तक महिला को साइबर ठगी का एहसास हुए तब तक साइबर ठगों ने महिला को कुल 1,38,000 रुपए का चूना लगा दिया ।

WhatsApp Group Join Now

पीड़िता की शिकायत के आधार साइबर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । पुलिस टीम ने जांच के बाद महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पंजाब के जिला मोगा से गिरफ्तार कर लिए । गिरफ्तार आरोपियों में शिवान्शु उर्फ शिव पुत्र सजींव, सुखजिंद्र सिंह उर्फ सुखा पुत्र गीरदावर, प्रदीप सिंह उर्फ लक्की पुत्र बलंवत सिंह और हरप्रीत सिंह उर्फ हेप्पी पुत्र बलविंद्र सिंह व चेतन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासियान जिला मोगा,पंजाब के नाम शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए 5 आरोपी नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए ही लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते है । अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले की गहन जांच अभी जारी है और इस साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।साइबर थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर आए अनजान विज्ञापनों और मैसेजों से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध मांग पर पैसे न भेजें और तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें।इस गिरफ्तारी से साइबर ठगी के मामलों में पुलिस की सक्रियता और तत्परता स्पष्ट होती है। सिरसा पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।