home page

SIRSA NEWS, नाबालिगा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिगोरानी से गिरफ्तार

SIRSA NEWS, Accused of kidnapping and raping a minor girl arrested from Gigorani
 | 
 SIRSA NEWS, नाबालिगा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिगोरानी से गिरफ्तार
Mahendra india news, new delhi

सिरसा ....महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए डिंग थाना पुलिस ने एक नाबालिगा के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुंजन कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव मुसापुर, जिला समस्तीपुर (बिहार), हाल निवासी गांव सुचान, जिला सिरसा के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए डिंग थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक ने बताया कि बीते वर्ष 11 नवंबर 2025 को पीड़िता के पिता द्वारा थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात युवक उनकी नाबालिग बेटी को रात्रि के समय बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके पश्चात पीड़िता के बयान लीगल एड काउंसिल के समक्ष दर्ज करवाए गए तथा मेडिकल जांच करवाई गई। पीड़िता के बयानों एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

WhatsApp Group Join Now

आगे की कार्रवाई के दौरान डिंग थाना पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी गुंजन कुमार को बस स्टैंड गिगोरानी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।