SIRSA NEWS ,कर्मचारी विभाग व जनता की सेवा को सर्वोपरि मानकर करें कार्य: संयुक्त कर्मचारी संघ 0644
SIRSA NEWS, Employees should work considering the service of the department and the public as paramount: Joint Employees Union 0644
सिरसा। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ-0644 की सिरसा डिपो के पदाधिकारियों की एक आॅनलाइन मीटिंग की गई, जिसमें राज्य उपप्रधान कुलदीप पाबड़ा, महासचिव चमनलाल स्वामी, डिपो प्रधान सतवीर सिंह कड़वासरा, प्रवीन कुमार सचिव, प्रहलाद सिंह चेयरमैन, सतपाल उप प्रधान दयानंद परिचालक सदस्यों ने भाग लिया।
पदाधिकारियों ने बताया कि नवनियुक्त जीएम कुलदीप जांगड़ा डिपो में चोरी करने वाले परिचालकों को पकड़ रहे हैं, जोकि आज की नई बात नहीं है। इससे पहले भी यही कर्मचारी चोरी मे कई बार पकड़े गए हैं, जिनके केसों का निपटारा किसके आधार पर किया जाता है इसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा होनी चाहिए। पहले भी कई बार पकड़े गए, लेकिन एक ईमानदार कर्मचारी, जिसकी एक भी चोरी की रिपोर्ट नहीं है और उसे बर्खास्त कर दिया जाता है। काफी बार पकड़े लाने वाले केसों का निपटारा किस-किस अधिकारियों द्वारा किया गया है और संगठनों को भी ऐसे लोगों को संगठनों में नहीं रखना चाहिए और न ही कोई सहायता करनी चाहिए
, जो विभागों को हानि पहुंचाते हैं और जनता के खून पसीने की कमाई को बिना डकार लिए हजम कर जाते हैं। इसके साथ-साथ महाप्रबबंधक द्वारा एक आदेश पारित किया गया है जिसमें महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया है कि जो-जो वर्दी भत्ता लेते हैं, वह बिना वर्दी के ड्यूटी पर नहीं होना चाहिए। यही नहीं महाप्रबंधक द्वारा बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं और लोग काफी दिनों से आॅफिशो में बैठे रहते थे, उनको रूटों पर चलाने का काम किया है, जिससे जनता को राहत मिलेगी। इसके साथ-साथ संयुक्त कर्मचारी संघ-0644के पदाधिकारी महाप्रबंधक महोदय से मिले थे तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि मुझे कुछ समय की जरूरत है, सभी सुधार के काम किए जाएंगे। 1 माह के बाद पुन: हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ जो डिपो की कमियां है,
उनको लिखित में महा प्रबंधक को देंगे। अब सिरसा डिपो में ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों की कदर होगी और कर्मचारियों का शोषण कम होगा। कर्मचारियों को उनका हक समय पर मिलेगा। हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि हरियाणा रोडवेज डिपो कुछ अधिकारियों की वजह से घाटे में है, जो कभी चैकिंग पर नहीं जाते और भाई-भतीजावाद में फंसे रहते हैं। समय रहते सभी को विभागहित व जनता हित में काम करना चाहिए और जो ब्रांचों में कब्जाधारी बैठे हैं, उन्हें भी अपने पद पर कार्य करते हुए विभाग व जनता की सेवा को सर्वोपरि मानना चाहिए।
