home page

सिरसा एनआईआरसी ऑफ आईसीएआई ब्रांच ने करवाया विशेष सेमिनार

 | 
Sirsa NIRC of ICAI branch organised a special seminar

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सिरसा एनआईआरसी ऑफ आईसीएआई ब्रांच द्वारा एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशन से जुड़े अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। सेमिनार का उद्देश्य जीएसटी एवं कॉर्पोरेट कंप्लायंसेज से संबंधित नवीन अपडेट्स और व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करना था। सेमिनार के पहले सत्र की शुरुआत में उपस्थित वक्ता सीएस शिवम राय ने संबोधित किया।

उन्होंने कंपनियों की वार्षिक कंप्लायंसेज पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने एमसीए के वी3 पोर्टल में हुए अपडेट्स, नई प्रक्रियाओं, फॉम्र्स की फाइलिंग प्रक्रियाओं तथा कंप्लायंस मैनेजमेंट के आधुनिक तरीकों पर प्रकाश डाला। उनका सत्र बेहद उपयोगी रहा और उपस्थित सदस्यों द्वारा सराहा गया। इसके बाद दूसरेसत्र सीए सन्नी बंसल ने जीएसटीआर-9 एवं जीएसटीआर-9सी की वार्षिक रिटर्न में हुए हालिया बदलावों एवं अपडेट्स पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। साथ ही उन्होंने जीएसटी के अंतर्गत मुकदमेबाजी विशेषकर सेक्शन 74 एवं 122 की जटिलताओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

उन्होंने सामान्य त्रुटियों, नोटिसों और उनसे बचने के उपायों पर भी महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की। कार्यक्रम में सिरसा ब्रांच के चेयरमैन सीए अतुल जैन, वाइस चेयरमैन सीए हिमिज खन्ना, सचिव सीए अश्वनी अरोड़ा, सदस्य सीए परिक्षित उपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्यों में सीए एसएल गोयल, सीए देवेंद्र मित्त्तल, सीए राजकुमार गर्ग सहित अन्य प्रतिष्ठित सदस्य भी शामिल हुए।

WhatsApp Group Join Now

पूरे सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने दोनों वक्ताओं से विस्तारपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने अत्यंत सरल और व्यावहारिक ढंग से उत्त्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। समापन अवसर पर ने सीए अतुल जैन ने दोनों सम्मानित वक्ताओं सीए शिवम राय तथा सीए सन्नी बंसल का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम प्रोफेशनल सदस्यों को नवीन परिवर्तनों से अवगत कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के उपयोगी शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।