home page

सिरसा पुलिस ने फर्जी डिग्री रैकेट का आरोपी किया गिरफ्तार

 | 
Sirsa Police arrested the accused of fake degree racket

mahendra india news, new delhi
 प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 संदीप कुमार ने बताया की सिरसा पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार की टीम की शिकायतकर्ता डाक्टर बन्ता सिंह भोला प्रधानाचार्य राजकिय कन्या महाविघालय रानिंया की शिकायत पर लिया।अभियोग सख्यां 818 दिनांक 12.12.2024 धारा 318(4), 336(3), 338, 340 BNS थाना शहर सिरसा में दर्ज हुआ था। अब अनुसन्धान के दौरान श्री साई इंस्टिट्यूशन, द्वारकापुरी सिरसा में फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट बनाने वाले नेटवर्क का दूसरा आरोपी  सिताराम भोला पुत्र जुगलाल वासी हरी विष्णु कलोनी सिरसा को गिरफ्तार किया गया है । 


शिकयतकर्ता के साथ मुख्यमंत्री उडनदस्ता हिसार द्वारा दिनांक 12.12.2024 को हुई छापेमारी में टीम को कई विश्वविद्यालयों के नाम पर जारी फर्जी प्रमाण पत्र, डीएमसी, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, 8 रबर स्टैम्प और खाली फॉर्मेट बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि संस्थान युवाओं से मोटी रकम लेकर बिना परीक्षा दिए फर्जी डिग्रियां उपलब्ध करवाता था।

मौके पर आए छात्र मुकेश कुमार ने स्वीरकार किया था कि उसने ₹30,000 में बी.ए. की डीएमसी खरीदी और उसी आधार पर दाखिला लिया।अभियोग सख्यां 818 दिनांक 12.12.2024 धारा 318(4), 336(3), 338, 340 BNS थाना शहर सिरसा में दर्ज है। एक आरोपी विकास शर्मा जो की  पहले से ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है । दिनांक 28.09.2025 को दूसरा आरोपी  सिताराम भोला पुत्र जुगलाल वासी हरी विष्णु कलोनी सिरसा को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर शामिल तफ्तीश करके गिरफ्तार किया गया व आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया । मुकदमा नंबर 818 दिनांक 12.12.2024 धारा 318(4), 336(3), 338, 340,6(2) BNS थाना शहर सिरसा

WhatsApp Group Join Now