गणतंत्र दिवस को लेकर SIRSA पुलिस पूरी तरह से अलर्ट, ड्रोन कैमरा से रखी जाएगी संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर
26 जनवरी को शहर के बरनाला रोड़ पर स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम SIRSA में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा के चाक -चौबंद प्रबंध किए गए हैं । एसपी दीपक सहारन ने जिला के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के दौरान विशेष सावधानी और सतर्कता बरतनें के निर्देश दिए ।
गणतंत्र दिवस पर सिरसा में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ध्वजारोहण करेंगे । इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस शिवम यादव परेड कमांडर होंगे । इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली जाएगी । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जिला स्तरीय पर मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरे जिला भर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है । समारोह के दौरान जिला में किसी तरह की कोई अप्रिय घटना अथवा किसी भी तरह से शांति भंग ना हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं । उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखने व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहनता से जांच करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं ।
SIRSA SP पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा जहां समारोह के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है, वहीं सादी- वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है । उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा द्वारा होटलो, ढाबों, रेस्टोरेंट बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, अतिथि ग्रहों, धर्मशालाओं, भीड़भाड़ वाले बाजारों, झुग्गी बस्तियों, ईंट भट्ठों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों तथा किरायेदारों की जांच पड़ताल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी थाना प्रबंधकों,चौकी प्रभारियों तथा अपराध अन्वेषण टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनो अथवा वस्तुओ की जांच व प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह को शांतिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के उदेश्य से स्थानीय पुलिस की अलग -अलग टीमों द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चैकिंग की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि शहर सिरसा के अलावा अन्य स्थानों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ।
उन्होंने बताया कि शहर सिरसा, ऐलनाबाद,रानियां,चौपटा व डिंग क्षेत्र में भी पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं । उन्होंने कहा कि यातायात थाना प्रभारी को अतिरिक्त पुलिस बल प्रदान कर इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए हैं, ताकि समारोह के दौरान आने जाने वाले लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े ।
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार को,टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व मार्च पास्ट का पूर्वाभ्यास किया गया । जिला पुलिस द्वारा जहां जिला के अंदर गणतंत्र दिवस के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं, वहीं साथ लगती पंजाब व राजस्थान सीमा पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नियमित नाकों के अलावा अन्य संदिग्ध मार्गो पर भी नाकाबंदी कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, तथा सीमा पार से आने वाले प्रत्येक वाहन व व्यक्तियों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है, तथा संदिग्ध किस्म के लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है ।
