सिरसा पुलिस का नाइट डोमिनेशन अभियान, 87 वाहनों की जांच, 14 के चालान
SIRSA रात्रि में चले नाइट डोमिनेशन अभियान का उद्देश्य अपराध पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना :- एसपी दीपक सहारन ।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला के ऐलनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजस्थान बॉर्डर स्थित धोलपालिया नाके पर चलाया गया, जहां जिला में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने कुल 87 वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 14 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि रात्रि के समय आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा अपराधियों में कानून का भय पैदा करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है तथा असामाजिक तत्वों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से रात्रि के समय यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
