home page

महिला दिवस पर SIRSA की प्रिंसीपल डा. अंजू शर्मा सम्मानित

 | 
SIRSA Principal Dr. Anju Sharma honored on Women's Day

Mahendra india news, new delhi
महात्मा बुद्ध महिला उत्थान संघ एवं जिला रोलर स्केटिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में सेंट जेवियर स्कूल, रोहतक रोड भिवानी में आयोजित महिला अलंकरण समारोह में जिले के गांव सिकंदरपुर स्थित 9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल की प्रिंसीपल डा. अंजु शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रचना तंवर (आई.आर.एस.) निदेशक नीति आयोग, प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्ली उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए डॉ. अंजू शर्मा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि घर से ही महिला सशक्तीकरण की शुरूआत होगी। सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। सरकार ने वात्सल्य योजना लागू की है। अनाथ किशोर-किशोरियों को सरकारी नौकरियों में पांच प्रतिशत और महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया है,

WhatsApp Group Join Now

जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने पिछले एक दशक में बहुत तेजी से प्रगति की है और 2047 के विकसित भारत में यहां की महिलाएं बड़ा योगदान करेंगी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें महिलाओं की उपलब्धियों और उनके सशक्त योगदान को सराहा गया।