home page

सिरसा निवासी इंजी. पीयूष शर्मा बने द न्यू इनिंग यूके के टेक्निकल हेड

 | 
Sirsa resident Engineer Piyush Sharma appointed Technical Head of The New Innings UK

mahendra india news, new delhi

 द न्यू इनिंग यूके, जो एक यूके आधारित अंतरराष्ट्रीय संगठन है, ने हरियाणा के सिरसा निवासी इंजी. पीयूष शर्मा को अपने अंतरराष्ट्रीय संगठन में टेक्निकल हेड, द न्यू इनिंग यूके के पद पर नियुक्त करने की आधिकारिक घोषणा की है। यह नियुक्ति संगठन के वैश्विक विस्तार और डिजिटल सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। द न्यू इनिंग यूके वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम, यूरोप, अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अफ्रीका सहित कई देशों में स्वास्थ्य, वेलबीइंग और सामाजिक प्रभाव से जुड़ी पहलों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है,, जहां सुरक्षित, विश्वसनीय और स्केलेबल डिजिटल प्रणालियों की भूमिका अत्यंत अह्म है। पीयूष शर्मा तकनीकी जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

उन्हें साइबर सुरक्षा, तकनीकी संरचना (टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर), सर्वर एवं अवसंरचना प्रबंधन, डेटा संरक्षण और मिशन-क्रिटिकल डिजिटल सिस्टम्स में गहन विशेषज्ञता प्राप्त है। उन्होंने अपने करियर में कई जटिल और संवेदनशील डिजिटल प्रणालियों को सुरक्षित रूप से डिज़ाइन, संचालित और संरक्षित किया है।

तकनीक के साथ-साथ वे इसे सामाजिक उत्तरदायित्व और मानव कल्याण से जोडऩे के लिए भी व्यापक रूप से जाने जाते हैं। सिरसा जैसे छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना इंजी. पीयूष शर्मा की मेहनत, अनुशासन और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि सही दृष्टिकोण और निरंतर प्रयासों से वैश्विक मंच पर भी मजबूत स्थान बनाया जा सकता है। उनकी कार्यशैली में तकनीकी उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिकता, पारदर्शिता और समाधान-उन्मुख दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
द न्यू इनिंग यूके के संस्थापक डा. अतुल बंसल, जो एनएचएस में इमरजेंसी मेडिसिन कंसल्टेंट हैं और समग्र स्वास्थ्य (मन, शरीर और आत्मा) की अवधारणा के प्रबल समर्थक हैं, का मानना है कि किसी भी वैश्विक संगठन के लिए तकनीकी नेतृत्व केवल सिस्टम संचालन तक सीमित नहीं होना चाहिए,

WhatsApp Group Join Now

बल्कि वह संगठन के उद्देश्य, मूल्यों और दीर्घकालिक दृष्टि को भी सशक्त बनाए। इसी सोच के तहत इंजी. पीयूष शर्मा को टेक्निकल हेड के रूप में चुना गया है। इस नई भूमिका में पीयूष शर्मा द न्यू इनिंग यूके की वैश्विक डिजिटल अवसंरचना को मजबूत करने, साइबर सुरक्षा मानकों को और ऊंचा उठाने तथा बहु-उद्ेदशीय संचालन के लिए सुरक्षित और भविष्य-उन्मुख तकनीकी समाधान विकसित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में डिजिटल सुरक्षा, नवाचार और स्थिरता के नए मानक स्थापित होंगे। इंजी. पीयूष शर्मा की यह नियुक्ति न केवल द न्यू इनिंग यूके के लिए, बल्कि भारत के उन युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो छोटे शहरों से निकलकर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।