home page

नाथूसरी चौपटा में सिरसा स्टोन इंडस्ट्री का शुभारंभ, टाइल्स, मार्बल और ग्रेनाइट सहित मिलेगा भवन निर्माण का सामान

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा के सिरसा-भादरा रोड पर बरुवाली नहर के पास सिरसा स्टोन इंडस्ट्री का शुभारंभ किया गया। इस प्रतिष्ठान पर टाइल्स, मार्बल, ग्रेनाइट, बाथफेस, डोर फ्रेम सहित भवन निर्माण और घरों की सजावट से संबंधित विभिन्न प्रकार का सामान उपलब्ध होगा। उद्घाटन समारोह में संजीव वर्मा (जीएम), विनय सहगल (आरएसएम), संजीव शुक्ला (बीडीएम)सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

news

इस संबंध में जानकारी देते हुए सिरसा स्टोन इंडस्ट्री के संचालक सुरजीत पूनियां, विकास पूनिया और चरण सिंह ने बताया कि चौपटा क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री की बढ़ती जरूरत को देखते हुए सिरसा-चौपटा रोड पर सिरसा स्टोन इंडस्ट्री शुरू की गई है। यहां ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के पत्थर, मकानों के लिए चौखटें और आधुनिक तकनीक से तैयार सेनेटरी का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।\

news

उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठान के शुरू होने से नाथूसरी चौपटा और आसपास के गांवों के लोगों को भवन निर्माण से संबंधित सामग्री खरीदने में सुविधा मिलेगी। पहले यहां के लोगों को शहर की तरफ रूख करना पड़ता था। अब यहां पर कंपनी व अच्छी क्वालिटी का सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर महंत श्री सुखवीर साध, संत सही निराकार मंदिर, सरपंच रीटा कासनियां, काशीराम गोदारा, पवन बैनीवाल, जगतपाल कासनियां, सरपंच संतोष बैनीवाल, सरपंच वेदप्रकाश शर्मा, दिनेश बैनीवाल, अंजना देवी, राधाकिशन बैनीवाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

WhatsApp Group Join Now