तैराकी में सिरसा के छात्र गुरु ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थान
mahendra india news, new delhi
सिरसा। 9 टू 1 स्कॉलर्स हैवन स्कूल सिकंदरपुर, सिरसा के छात्र गुरु ने उज्जैन (मध्यप्रदेश) में आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें गुरु ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर प्रथम स्थान (हरियाणा) में प्राप्त किया और पूरे भारत में पांचवां स्थान हासिल किया है।
अब गुरु अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता, जोकि दुबई में होने जा रही है, में अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन करेगा। विद्यालय परिवार को अपने प्रतिभाशाली विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर गर्व है। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू शर्मा और निर्देशिका नेहा शर्मा ने गुरु को शुभकामनाएं दीं और भविष्य में और भी ऊंचाइयां हासिल करने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतरीन खेल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य स्वर्णिम बना सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपने स्कूल के विद्यार्थियों पर गर्व के साथ-साथ पूर्ण विश्वास भी है कि वह इसी तरह मेहनत करते हुए आगे बढ़ते रहेंगे।
