सिरसा 50 लाख रुपए की हेरोइन सहित डिजायर कार सवार तीन युवक काबू
सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के नेक्सस को तोड़ने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। आमजन के सहयोग एवं पुलिस की मुस्तैदी से नशा तस्करों का सिरसा पुलिस से अब बचपाना मुश्किल है । इसी कड़ी के तहत जिला की सीआईए स्टाफ सिरसा पुलिस ने खाजा खेङा रोङ सिरसा क्षेत्र से डिजायर गाङी सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जा से करीब 50 लाख रुपए की 270 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान खाजा खेङा रोङ सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान खेतरपाल कॉलोनी सिरसा की तरफ से एक डिजायर कार आती दिखाई दी।
उक्त डिजायर कार सवार युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे तो गाङी अचानक बंद हो गई । पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी युवक पुनित उसके भाई साहिल पुत्रान चंद्रशेखर निवासी खेत्रपाल कॉलोनी सिरसा व विकेश पुत्र रामकरण निवासी मधुबनी बिहार को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो गाङी के डैश बोर्ड से प्लास्टिक की पॉलिथीन में लिपटी 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है । एसपी दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना को सौंपी गई है । प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त हेरोइन भट्टू क्षेत्र से लेकर आया थे और उसे सिरसा व आपसाप के क्षेत्रों में सप्लाई करने की फिराक में थे । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों का रिकार्डं खंगालने पर पता चला है कि उनके खिलाफ पहले भी हत्या,हत्या का प्रयास व मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज होने पाए गए है ।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के सार्थक परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं । नशा तस्करी के नेक्सस को तोड़ने और आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के नेक्सस को तोड़ना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सिरसा पुलिस नशा तस्करों और अपराधियों का समूल सफाया करने तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है ।
