home page

SIRSA, खेलों व परीक्षाओं में अव्वल महिला शक्ति को महिला योद्धा एक आग सम्मान से किया सम्मानित

 | 
Women power who excelled in sports and examinations were honoured with the Mahila Yoddha Ek Aag Samman

Mahendra india news,  new delhi
महिलाओं की आत्म चेतना और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई महिला योद्धा एक आग मुहिम के तहत गांव बनसुधार में मॉडेल आॅफ द सिटी दिल्ली-2020 काजल सैनी और अंजू कंबोज (बनसुधार) की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वर्णकार संघ के प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजानंद सोनी मुख्य अतिथि रहे, जबकि काजल सैनी मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची। विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित सेतिया ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

Women power who excelled in sports and examinations were honoured with the Mahila Yoddha Ek Aag Samman

समाजसेवी देवेंद्र टक्कर ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर योगदान दिया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ जो महिलाएं सिंगल मदर हैं, विधवा हैं, जो अकेले जिंदगी से संघर्ष कर रही हैं, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा रूपावास गांव की बेटी प्रियंका पुत्री देवीलाल सिहाग द्वारा यूथ नैशनल वॉलीबॉल में कांस्य पदक जीतने पर उसे कार्यक्रम में आमंत्रित कर महिला योद्धा एक आग अभियान ने सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गांव बनसुधार से 10वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली स्नेहा कुमारी पुत्री वकील चंद, 89.6 प्रतिशत प्राप्त सुधा कुमारी पुत्री हरि राम, खो-खो खिलाड़ी मनीषा कुमारी पुत्री सुरेंद्र कुमार, कराटे खिलड़ी नैंसी पुत्री राजेंद्र कुमार, जोकि जिला स्तर, 2 स्वर्ण, राज्य स्तर पर स्वर्ण, रजत, राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक विजेता रही है को भी सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now

मुख्य वक्ता काजल सैनी ने कहा कि महिला योद्धा एक आग मुहिम का काम गली-गली में छुपी ऐसे खजाने और ऐसे योद्धा ढूंढ लेने का है, जो किसी न किसी कारणवश दबे रह जाते हैं और समाज में दिखाई नहीं देते या उजागर नहीं होते, जिसके कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन बेहतर मंच नहीं मिलने के कारण वे आगे नहीं निकल पाते। ऐसी प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारना ही इस मुहिम का उद्देश्य है।