home page

SIRSA में ग्लोबल स्पेस के दावे फेल! लोगों ने ख़ुद बनवाई सड़क, 2 नारियल फोड़े

 | 
Sirsa's claims of global space fail! Residents build their own road, break two coconuts

Mahendra india news, new delhi
SIRSA शहर की ग्लोबल स्पेस कॉलोनी में लोगों ने कंपनी के दावों से तंग आकर खुद ही सड़क बनवा दी। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि ग्लोबल स्पेस ने प्लॉट बेचते समय पक्की सड़क, सीवरेज और बुनियादी सुविधाओं के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन लंबे समय बाद भी काम पूरा नहीं किया गया।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि कई बार कंपनी प्रबंधन से संपर्क किया गया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। बरसात के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता था। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।आखिरकार तंग आकर कॉलोनी के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और खुद ही सड़क निर्माण का काम शुरू करवाया। काम पूरा होने पर विधिवत नारियल फोड़कर सड़क का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान लोगों ने साफ कहा कि जब कंपनी ने जिम्मेदारी नहीं निभाई तो उन्हें खुद आगे आना पड़ा।निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी के खिलाफ जांच कराई जाए और जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा करवाया जाए। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सुविधाएं दी जातीं तो उन्हें यह कदम न उठाना पड़ता। इस दौरान डीटीपी विभाग के प्रति भी नाराजगी जाहिर की गई। इस मौके पर प्रधान राजेंद्र बंसल, बलविद्र मिरोक, दलीप मोंगा, भूप सिंह, यशपाल शर्मा, दर्शन सिंह, विकास, राजेश कंबोज, राजकुमार बिश्नोई, सुनील यादव, प्रो. रोहताश, भूमिबल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now