सिरसा की बेटी एकांशी भुक्कल ने डांस में दिखाया दम, बढ़ाया क्षेत्र का मान
mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर की प्रतिभाशाली छात्रा एकांशी भुक्कल ने डांस में अपनी लगन, मेहनत और निरंतर अभ्यास से एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चंडीगढ़ में केकेएचडी (किसमें कितना है दम) द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता के फाइनल शो में एकांशी भुक्कल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप का खिताब हासिल करते हुए सिरसा का नाम रोशन किया।
इससे पहले एकांशी भुक्कल ने सिरसा में आयोजित प्रारंभिक व इंटरमीडिएट राउंड्स को सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। एकांशी भुक्कल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सिरसा की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बन गई है। उनके पिता राजेश भुक्कल ने बताया कि बेटी की कड़ी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने बताया कि बेटी को शुरू से ही डांसिंग का बहुत शौक था।
स्कूल समय में ही वह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेती थी। हालांकि उसने किसी से डांसिंग का कोई प्रशिक्षण नहीं लिया। सोशल मीडिया के माध्यम से ही वह अपना डांसिंग का सफर आगे बढ़ा रही है और परिवार के साथ-साथ सिरसा जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।
