home page

SIRSA की बेटी एकता ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल

 | 
Sirsa's daughter Ekta won the gold medal in All India Inter University Boxing

mahendra india news, new delhi
'गुरु द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब' की प्रतिभाशाली मुक्केबाज एकता ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। एकता ने पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 9 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित 'ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप' के 70-75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

स्वर्ण पदक जीतकर सिरसा लौटने पर एकता का एकेडमी में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के संचालक व अर्जुन अवॉर्डी ओलंपियन मिस्टर जय भगवान और कोच रॉबिन बिश्नोई ने खिलाड़ी की सराहना करते हुए कहा कि एकता एक उभरती हुई खिलाड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह जल्द ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भी देश का नाम रोशन करेगी और अपने माता-पिता व गुरुजनों का गौरव बढ़ाएगी।

ओलंपियन जय भगवान ने इस मौके पर समाज के लिए एक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था का प्राथमिक उद्देश्य सिरसा को नशामुक्त बनाना और बच्चों को डिजिटल गेमिंग (मोबाइल गेम्स) की लत से दूर रखकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। खेलों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा में ले जाना ही एकेडमी का मुख्य लक्ष्य है।

WhatsApp Group Join Now