home page

SIRSA की बेटी सोनाक्षी ने टीवी रियलिटी शो में लहराया परचम, बनी रनर-अप

 | 
Sirsa's daughter Sonakshi wins the TV reality show, becomes runner-up

Mahendra india news, new delhi
 प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती, इसे एक बार फिर सच कर दिखाया है सिरसा की होनहार बेटी सोनाक्षी ने। हिसार रोड स्थित संत नगर कॉलोनी की रहने वाली सोनाक्षी ने नेशनल टीवी चैनल डीडी पंजाबी के मशहूर मल्टी-टैलेंट रियलिटी शो "किस्मे कितना है दम" के ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए रनर-अप का खिताब अपने नाम किया है।

सोनाक्षी पुत्री अजय इन्सा एवं रीना इन्सा ने इस कड़े मुकाबले में देशभर से आए कलाकारों को पीछे छोड़ते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। उनकी इस सफलता पर शो के प्रोड्यूसर/डायरेक्टर वरुण बंसल द्वारा उन्हें 'अवॉर्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया। सोनाक्षी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता को दिया हैं। इस उपलब्धि से पूरे सिरसा जिला गौरवान्वित हुआ हैं।