home page

SIRSA ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों की नामचर्चा में स्माइल ऑन इनोसेंट फेस से 33 मासूम चेहरों पर लौटी मुस्कान

 | 
Smiles returned to the faces of 33 innocent children through the 'Smile on Innocent Face' initiative during the *Naam-Charcha* (spiritual gathering) organized by the sisters of Block Kalyan Nagar

mahendra india news, new delhi
सरसा  ब्लॉक कल्याण नगर की बहनों की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन प्रीत नगर गली नंबर-12 में श्रद्धा पूर्वक किया गया। नामचर्चा की शुरुआत ब्लॉक प्रेमी सेवक बहन लीना इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। इसके बाद कविराज बहनों ने भजन प्रस्तुत कर गुरु महिमा का गुणगान किया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। नामचर्चा के दौरान साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 176 मानवता भलाई कार्यों की जानकारी दी गई।

Smiles returned to the faces of 33 innocent children through the 'Smile on Innocent Face' initiative during the *Naam-Charcha* (spiritual gathering) organized by the sisters of Block Kalyan Nagar

साथ ही एलएलसीवी सर्विस के बारे में बताते हुए घर बैठे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अनमोल वचनों का लाभ लेने तथा सभी सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से चल रही स्माइल ऑन इनोसेंट फेस मुहिम के तहत 33 जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट और चॉकलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में सच्चे नम्र सेवादार बहन मीनू इन्सां, सरबजीत इन्सां सहित सभी जोनों की सच्ची प्रेमी समिति एवं प्रेमी सेविका बहनों ने भाग लिया।
फोटो: सरसा - नामचर्चा में उपस्थित साध-संगत व बच्चों को स्टेशनरी वितरित करती बहनें।