home page

गीता महोत्सव में सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं का रहेगा विशेष योगदान: अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत

 | 
Social and religious organizations will have a special contribution in the Geeta Mahotsav: Additional Deputy Commissioner Virendra Sehrawat

mahendra india news, new delhi
जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं व प्रबुद्घ नागरिक जिला प्रशासन को अपना सहयोग देकर महोत्सव को भव्य बनाएं ताकि श्रीमदभगवद् गीता का संदेश घर-घर तक पहुंचे और युवा पीढ़ी को समृद्धि भारतीय संस्कृति को जानने का मौका मिले।
अतिरिक्त उपायुक्त जिला स्तरीय ने सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्घ नागरिकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि इस बार जिला स्तरीय गीता महोत्सव 28 से एक दिसंबर तक स्थानीय चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित किया जाएगा।


  उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में श्रीमदभगवद् गीता से जुड़े पहलुओं पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहर के धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सहयोग से शहर में गीता सद्भावना यात्रा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य व साफ बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पूरे किये जा रहे हैं। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे महोत्सव के दौरान झांकी, स्वागत द्वार, श्लोक व मंत्रो उच्चारण, आरती, सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण, उद्बोधन, जलपान सेवा आदि कार्यों में विशेष रूप से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवद् गीता का हमारे जीवन के हर पहलू में महत्व है और इसके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि संस्कृत के श£ोकों के साथ हिंदी में भी उसकी जानकारी दें ताकि युवा पीढ़ी को सरल भाषा में श्रीमद्भागवद् गीता को जानने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि जिला में गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में गीता सदभावना यात्रा निकाली जाएगी।

इस शोभा यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र व छात्राओं द्वारा गीता के श्लोकों का उच्चारण किया जाएगा। इस शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थाओं के लोगों का सहयोग रहेगा।
उन्होंने बताया कि गीता महोत्सव के अवसर पर विभिन्न संस्थानों द्वारा अपने उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएगी जिसमें धार्मिक पुस्तकें, खाद्य सामग्री, हैंडीक्राफ्ट आदि उत्पाद उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अवसर पर सभी सरकारी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित स्टॉल के माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे 28 से एक दिसंबर तक आयोजित गीता महोत्सव में पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा बढाएं।

WhatsApp Group Join Now


उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को स्थानीय सीडीएलयू के ऑडिटोरियम में गीता सेमिनार आयोजित होगा, जिसमें विशेषज्ञ वक्ताओं के संबोधन होगा। 29 नवंबर को रंगोली, क्राफ्ट, स्केच, श्लोक वाचन, निबंध, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कला प्रदर्शनी का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार, स्कूलों के विद्यार्थी और स्वयं सहायता समूह भाग लेंगे। साथ ही गीता प्रदर्शनी का शुभारंभ भी इसी दिन होगा। इसके अलावा 30 नवंबर को धार्मिक आयोजन होंगे, जिसमें भागवत कथा, गीता यज्ञ, गीता सद्भावना यात्रा और सामूहिक आरती शामिल हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर झांकियों और सजावट के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। एक दिसंबर को गीता जयंती दिवस के अवसर पर ग्लोबल गीता चैंटिंग कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जिले के विद्यालयों व कॉलेजों के विद्यार्थी एक साथ गीता श्लोकों का उच्चारण करेंगे।