सीएचसी नाथूसरी चौपटा में समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने कर दिया ऐसा काम, डॉक्टर बोले मरीजों को मिलेगा फायदा, जल्द होंगे ठीक
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने टीबी मरीजों के लिए डाइट किट उपलब्ध करवाई है। इससे टीबी मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। केंद्र में जाकर समाजसेवी ने टीबी मरीजों के लिए डा. अमित गुप्ता व डा. सुरेखा को किट सौंपी। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा. अमित गुप्ता ने कहा कि समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने टीबी मरीजों के लिए डाइट किट देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इन डाइट किट से टीबी के मरीज जल्द ही स्वस्थ होंगे।
बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. मीनल ने टीबी मरीजों के लिए डाइट किट की कमी के बारे में बताया। इस पर समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने 50 डाइट किट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा ने कहा कि केंद्र में चिकित्सकों के तैनात किए जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इस मौके पर लैब इंचार्ज अनिता देवी, सुपरवाईजर मनदीप कुमार, ओमप्रकाश, सुदेश कासनियां, आयुष कड़वासरा, भोलू व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
