home page

समाजसेवी संदीप बैनीवाल जाखोदिया ने अनोखे तरीके से मनाया जन्मदिन, लोग बोले बहुत ही सराहनीय कार्य, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय

 | 
news

mahendra india news, new delhi

नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के समाजसेवी संदीप बैनीवाल जाखोदिया का शनिवार के दिन जन्मदिन था। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर 1500 पौधे बांटकर खास तरीके से मनाया। उन्होंने सभी गोशाला में 20-20 पौधे लगाने का फैसला भी लिया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाला यह जन्मदिन उत्सव आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Social worker Sandeep Beniwal Jakhodia celebrated his birthday in a unique way; people hailed the act as highly commendable, and it became a topic of discussion in the area
क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर त्रिवेणी रोपित की व केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। कागदाना की अनाजमंडी में आयोजित कुम्हारिया निवासी समाजसेवी संदीप बैनीवाल के जन्मदिन को खासतौर पर मनाने के लिए युवा कांग्रेसी नेता सुमित बैनीवाल, पेक्स के पूर्व चैयरमेन रणबीर बैनीवाल, सरपंच संदीप बैनीवाल, रघुवीर कड़वासरा, विजय बैनीवाल, राजेंद्र, मांगेराम, सरपंच सुरेश पूनियां, हरदत पूनियां, राधाकृष्ण नंबरदार, पालाराम मास्टर, किसान नेता दिवान सहारण, नरेश औलख, विजय घोटड़, राजरूप यादव, रूपेश बैनीवाल सहित भारी तादाद में लोगों ने शिरकत कर जन्मदिन अवसर पर पौधे वितरित किये। 

Social worker Sandeep Beniwal Jakhodia celebrated his birthday in a unique way; people hailed the act as highly commendable, and it became a topic of discussion in the area

इस दौरान कागदाना अनाजमंडी प्रांगण में त्रिवेणी रोपित की गई तथा कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, गिगोरानी, रामपुरा बगड़िया, चाहरवाला, शाहपुरिया सहित कई गांवों के लोगों को विभिन्न किस्म के छायादार व फलदार लगभग 1500 पौधे वितरित किये। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। संदीप जाखोदिया ने कहा कि आजकल लोग अपने जन्मदिन पर लाखों रुपये फिजुल में खर्च करते हैं लेकिन उन्होंने अपने जन्मदिन को खास बनाने व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया। और हर वर्ष पौधे वितरित कर मनाने का संकल्प लिया। कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल ने कहा कि संदीप की यह मुहिम सराहनीय है। जन्मदिन, सालगिरह इत्यादि यादगार पलों पर पौधारोपण व समाजहित कार्य करने चाहिए। इस मौके पर बसंत कुमार, रविंद्र बैनीवाल, अमन, महेंद्र, विक्रम, भगतसिंह इत्यादि मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now