home page

ठोस कचरा प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत बेहद जरूरी, गंभीरता से कार्य करें अधिकारी : उपायुक्त शांतनु शर्मा

 | 
Solid waste management is very important for environmental protection, officers should work seriously: Deputy Commissioner Shantanu Sharma
mahendra india news, new delhi

SIRSA DC शांतनु शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य के दृष्टिगत ठोस कचरा प्रबंधन बेहद जरूरी है, इसलिए अधिकारी इस कार्य को प्राथमिकता से लें। ठोस कचरा प्रबंधन कार्य की समय-समय पर समीक्षा की जाए और इसकी रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। उपायुक्त शुक्रवार को एनआईसी वीसी रूम में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों से ठोस कचरा प्रबंधन, कचरा एकत्रितकरण व इसके निस्तारण आदि बारे विस्तार से जानकारी लेते हुए इस दिशा में तेजी से कार्य करने बारे निर्देश दिए।

SIRSA DC ने कहा कि जिले में ठोस कचरा प्रबंधन प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ठोस कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को और पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए और इसके निस्तारण की जांच समय समय पर की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से कचरा कलेक्शन और निस्तारण की लाइव ट्रैकिंग करेंगे। यदि कोई एजेंसी नियमों की उल्लंघना करती है या कार्य में ढिलाई बरतती है तो उस पर कार्रवाई की जाए।

SIRSA DC ने निर्देश दिए कि कचरा प्रबंधन का कार्य औऱ सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में एक नोडल ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खुले में कचरा जलाने की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जाए, इसके लिए लगातार मोनिटरिंग की जाए। इसके साथ ही आम जनता को जागरूक करने के लिए जिले में एक विशेष अभियान भी चलाया जाए। इसके तहत लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए।

WhatsApp Group Join Now