home page

सीडीएलयू SIRSA में छात्रहित में स्पेशल परीक्षाओं का आयोजन

 | 
Special examinations organized in the interest of students in CDLU SIRSA

Mahendra india news, new delhi

SIRSA चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 16 सितंबर से स्पेशल एग्जाम करवाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएगी।


इस संबंध में जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजकुमार सलार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विजय कुमार के दिशा निर्देशन में ये  परीक्षाएँ आयोजित की जा रही हैं। स्पेशल मर्सी चांस परीक्षा के तहत उन विद्यार्थियों को भी परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा जिनका लास्ट चांस भी जा चुका है।

ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 है। नार्मल चांस वाले विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 8000 रुपये रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मर्सी चांस के लिए 15000 रुपये शुल्क रखा गया है। प्रोफेसर सलार ने बताया कि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी तथा इडब्ल्यूएस विद्यार्थियों के लिए नार्मल परीक्षा का शुल्क 5000 रुपये रखा गया है।