home page

श्री बाबा बिहारी जी 131वें जन्मोत्सव को लेकर विशेष बैठक 19 जुलाई को

 | 
Special meeting regarding the 131st birth anniversary of Shri Baba Bihari Ji on July 19

 श्री बाबा बिहारी जी 131वें जन्मोत्सव को लेकर विशेष बैठक 19 जुलाई को

 सिरसा। 
परम पूज्य संत श्री बाबा बिहारी जी के 131वें जन्मोत्सव को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन 19 जुलाई को सुबह सवा दस बजे होगा। श्री बाबा बिहारी स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा परम पूज्य श्री बाबा बिहारी जी महाराज के जन्मोत्सव को प्रत्येक वर्ष की तरह पारंपरिक तरीके से पूर्ण श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
                     

ट्रस्ट के कार्यकारी प्रधान प्रदीप मित्तल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने  को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक श्री बाबा बिहारी जी समाधि के मुख्य सेवक श्री गुलाब राय गुज्जर जी के सान्निध्य में और श्री बाबा बिहारी स्मृति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री गोबिंद कांडा जी की अध्यक्षता में रानियां रोड स्थित श्री बाबा बिहारी जी समाधि परिसर में 19 जुलाई रविवार को सुबह 10:15 बजे होगी। उन्होंने ट्रस्ट परिवार से जुड़े सदस्यों, समर्पित सेवकों से निवेदन किया है कि आयोजन की तैयारियों को लेकर होने वाली इस बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव दें।