home page

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रचार अभियान शुरू, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

 | 
Special publicity campaign launched to mark the completion of 12 years of the Central Government; villagers informed about schemes.


mahendra india news, new delhi
सिरसा, 11 जून।
केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा विशेष प्रचार अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।


जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि इसी कड़ी में वीरवार को विभाग की लीडर भजन पार्टी के कलाकार लाला राम व रविंद्र कुमार ने गांव फतेहपुरिया प्रचार कार्यक्रम आयोजित किए। कलाकारों ने भजन एवं लोकगीतों के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनहितकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में रुचि लेते हुए योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


उन्होंने बताया कि प्रचार अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से ‘एक पेड़ मां के नाम’, 12 साल का विकास, आत्मनिर्भर भारत तथा पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों को प्रमुखता से बताया जा रहा है।
कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना तथा प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। वहीं कृषि क्षेत्र में किसानों को विभिन्न फसलों की खरीद, सीधे बैंक खातों में भुगतान तथा किसान हितैषी नीतियों का लाभ मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now

उन्होंने कहा कि सुशासन की दिशा में तकनीक आधारित सेवाओं को बढ़ावा देते हुए पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तथा विकास कार्यों में तेजी लाने जैसे अनेक कदम उठाए गए हैं।
प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा डिजिटल इंडिया जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इन योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है।