home page

सिरसा विधानसभा क्षेत्र में विशेष पुनरीक्षण अभियान, 22 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

 | 
Special revision drive in Sirsa Assembly constituency; final electoral roll to be released on September 22

mahendra india news, new delhi
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (विधानसभा क्षेत्र संख्या 45) एवं एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरसा में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर घर-घर सत्यापन कार्य किया जा रहा है। वे बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,34,130 मतदाता हैं, जिनमें से अब तक 1,39,193 मतदाताओं की मैपिंग पूरी की जा चुकी है, जबकि 94,937 मतदाताओं का सत्यापन कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 216 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तथा 23 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। क्षेत्र में 216 मतदान केंद्र तथा 86 मतदान केंद्र लोकेशन (पीएसएल) हैं, जिनमें 141 शहरी और 75 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। इस चरण में मतदाताओं से किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा।

सत्यापन के दौरान परिवार का कोई भी जिम्मेदार सदस्य परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बार आयोग द्वारा संशोधित एन्यूमरेशन फॉर्म लागू किया गया है, जिसमें क्यूआर कोड तथा मतदाता की वर्तमान फोटो शामिल करने का प्रावधान है। जिन मतदाताओं का पुराना फोटो धुंधला है या विवरण में त्रुटि है, वे इस प्रक्रिया के माध्यम से अपना रिकॉर्ड अपडेट करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि एक जुलाई 2026 की तिथि तक 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवाओं के भी वोट बनाए जाएंगे और बीएलओ घर-घर सत्यापन के दौरान फार्म 6 साथ रखेगा ताकि नए मतदाता बनने के इच्छुक नागरिकों को फार्म उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे बीएलओ को परिवार के सदस्यों की सही जानकारी उपलब्ध करवाए।

WhatsApp Group Join Now


SIRSA एसडीएम ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा, जबकि दावे एवं आपत्तियां 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर आने पर सही जानकारी उपलब्ध कराएं तथा किसी भी शंका या सहायता के लिए सीधे बीएलओ, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी अथवा जिला निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।