home page

खाटू श्याम के लिए हरियाणा से स्पेशल ट्रेन शुरू, इस दिन से शुरू होगी ट्रेन, देखे लिस्ट

 | 
Special train for Khatu Shyam starts from Haryana, train will start from this day, see list
mahendra india news, new delhi

रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे खाटू श्याम जाने वाले भक्तों को बेहतर सुविधा मिलेगी। आपको बता दें कि रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु रेवाडी-रींगस- रेवाडी 02 जोडी एवं जयपुर-भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण  ने बताया कि इस रेलसेवा में 09 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 11 डिब्बे होगे।
1. ट्रेन संख्या 09633, रेवाडी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25, 01, 04, 07, 08, 14, 15, 21, 22, 28, व 29 नवम्बर को (11 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर 01.35 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01, 02, 05, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 नवम्बर को (11 ट्रिप) रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होंगे।

2. ट्रेन संख्या 09637, रेवाडी-रींगस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25, 01, 02, 05, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 नवम्बर को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर 14.45 बजे रींगस पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09638, रींगस-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25, 01, 02, 05, 08, 09, 15, 16, 22, 23, 29 व 30 नवम्बर को (12 ट्रिप) रींगस से 15.05 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

WhatsApp Group Join Now

इस रेलसेवा में 08 साधारण श्रेणी एवं गार्ड श्रेणी के 02 डिब्बो सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

3. ट्रेन संख्या 09733, जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.11.25 से 30.11.25 तक (30 ट्रिप) जयपुर से 07.00 बजे रवाना होकर 14.20 बजे भिवानी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09734, भिवानी-जयपुर एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक  01.11.25 से 30.11.25 तक (30 ट्रिप) भिवानी से 16.05 बजे रवाना होकर 23.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींदर बैनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, कोसली, झाडली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।