home page

रामदेवरा मेले के लिए 12 से स्पेशल ट्रेन शुरू, देखें शेड्यूल व समय सारिणी, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

 | 
Special trains for the Ramdevra Fair to start from the 12th; check the schedule and timetable—pilgrims to get relief

mahendra india news, new delhi

रूणेचा में बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से 12 सितंबर से रेलगाड़ी संख्या 04741/04742 श्रीगंगानगर-पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन 12 से 26 सितंबर तक 15 ट्रिप दोनों दिशाओं में संचालित होगी। 


जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मेले में आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार मेला स्पेशल श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर सूरतगढ़ 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.45 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन राजियासर, अर्जनसर, महाजन, लूणकरनसर, धीरेरा और लालगढ़ होते हुए शाम 7.15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। 

वापसी में पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल पोकरण से रात 8.45 बजे रवाना होगी और रामदेवरा में रात 9.15 से 9.25 बजे तक ठहराव के बाद सूरतगढ़ सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी। यहां से 4.50 बजे रवाना होकर सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में 17 कोच होंगे।

WhatsApp Group Join Now