home page

खेल से अनुशासन, आत्मविश्वास, सफलता: डॉ. जय प्रकाश जेसीडी विद्यापीठ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी में जीते पदक।

 | 
Sports bring discipline, confidence, and success: Dr. Jai Prakash JCD University players performed brilliantly, winning medals in the Inter-University Kabaddi Championship.


सिरसा, 13 अप्रैल 2026:
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता, जो गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी(जीजेयू, हिसार) में आयोजित हुई, में जेसीडी विद्यापीठ के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया।



बीएसी स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों साहिल और पंकज, जो टीम का हिस्सा थे, ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को तृतीय स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस प्रदर्शन से संस्थान में खुशी का माहौल है। वहीं JCD College of Education की बीएड छात्रा सर्वजीत कौर जिस टीम का हिस्सा थीं, उस टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में जेसीडी विद्यापीठ में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक Dr. Jai Prakash ने उन्हें मेडल पहनाकर तथा पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में डॉ. जय प्रकाश ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, समर्पण, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि जेसीडी विद्यापीठ शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे निरंतर अभ्यास और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ें तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर रणजीत सिंह(प्राचार्य, जेसीडी मेमोरियल कॉलेज) ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ . अमरीक सिंह गिल तथा डॉ . कंवलजीत कौर ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जेसीडी विद्यापीठ के चेयरमैन अर्जुन सिंह चौटाला ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संस्थान प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

समारोह के अंत में संस्थान के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने विजेता खिलाड़ियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश के साथ प्राचार्य रणजीत सिंह, डॉ. अमरीक सिंह गिल एवं डॉ. कंवलजीत कौर भी उपस्थित रहे।