खेलकूद प्रतियोगिता 2026, स्केटिंग में सिरसा के सक्षम ने जीता स्वर्ण पदक
mahendra india news, new delhi
सिरसा। केंद्रीय विद्यालय संगठन, गुरग्राम संभाग द्वारा आयोजित 55वीं केंद्रीय विद्यालय संभाग खेलकूद प्रतियोगिता-2026 में जन नायक चौ. देवीलाल द स्केट पार्क एकेडमी, सिरसा के होनहार सक्षम ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर एकेडमी के साथ-साथ सिरसा जिले का भी नाम रोशन किया है।
सिरसा स्कूल जूनियर विंग में स्थापित द स्केट पार्क अकादमी की निदेशिका डॉ. सुमन बैनीवाल व कोच मनीष बिश्नोई ने संयुक्त रूप से सक्षम को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में सक्षम ने अंडर-14 वर्ग में हिस्सा लिया था। उसने अपने शानदार प्रदर्शन व कला कौशल से सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
उन्होंने बताया कि सक्षम काफी समय से द स्केट पार्क एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा है और वह खेल के प्रति पूरी तरह से समर्पित है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वह कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। निदेशिका डा. सुमन बैनीवाल ने बताया कि द स्केट पार्क एकेडमी के प्रतिभागी राष्टÑीय व अंतर्राष्टÑीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
