खेलों से विकसित होती है अनुशासन और समर्पण की भावना: डॉ. जयप्रकाश
mahendra india news, new delhi
जेसीडी विद्यापीठ में 20वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के संध्याकालीन सत्र में पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो डॉ जय प्रकाश ने की एव विशिष्ट अतिथि विनोद पूनिया, संदीप चोयल व दिनेश बेनीवाल ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
दूसरे दिन के प्रातः कालीन सत्र में जसवीर सिंह जस्सा, समाजसेवी व ओम प्रकाश जेसीडी प्रबंधन प्रतिनिधि वशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के समन्वयक जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य रणजीत सिंह, कुलसचिव डॉ. सुधांशु गुप्ता सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार, डॉ. मोहित मेहता, डॉ. वीरेंद्र और डॉ. राजेंद्र, खेल अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह गिल, कुलदीप सिंह व सभी महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण, विद्यार्थीगण के अलावा अनेक गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से धैर्य, संघर्षशीलता और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। मैदान में सीखे गए अनुशासन और टीमवर्क के गुण जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल का संतुलन ही विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाता है तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करता है।
प्रथम दिवस के संध्याकालीन खेल प्रतियोगिता में लड़कों के डिस्कस थ्रो में डेंटल कॉलेज के सचिन ने प्रथम स्थान, शिक्षण महाविद्यालय के आशीष ने द्वितीय स्थान तथा आईबीएम के आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के डिस्कस थ्रो में डेंटल कॉलेज की छात्रा निहारिका दत्त ने प्रथम स्थान, शिक्षण महाविद्यालय की छात्रा सर्वजीत कौर ने द्वितीय स्थान तथा वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों के शॉट पुट में मेमोरियल कॉलेज के खुशमीप सिंह ने प्रथम स्थान, शिक्षण महाविद्यालय के आशीष ने द्वितीय स्थान तथा इंजीनियरिंग कॉलेज के हरनूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के शॉट पुट में डेंटल कॉलेज की छात्रा निहारिका दत्त ने प्रथम स्थान, शिक्षण महाविद्यालय की छात्रा वर्षा ने द्वितीय स्थान तथा सर्वजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मेमोरियल कॉलेज से छात्रा कर्मपाल कौर, इंजीनियरिंग कॉलेज से छात्रा छवि ने द्वितीय स्थान एवं डेंटल कॉलेज से छात्रा श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों में ट्रिपल जंप मेमोरियल कॉलेज से सोनू राम प्रथम डेंटल कॉलेज से टाइतारा द्वितीय तथा मेमोरियल कॉलेज से साहिल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप महिलाओं में मेमोरियल कॉलेज से वीरपाल कौर प्रथम, डेंटल कॉलेज से हिमानी तथा वंशिका ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों के 1500 मीटर में प्रथम स्थान फार्मेसी कॉलेज से ऋतिक, द्वितीय स्थान शिक्षण महाविद्यालय से भरत सिंह और तृतीय स्थान मेमोरियल कॉलेज से करण ने प्राप्त किया।
4×200 मीटर रिले प्रतियोगिता के महिला वर्ग में इंजीनियरिंग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान डेंटल टीम ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान बी.एड. टीम ने हासिल किया। पुरुष वर्ग में 4×200 मीटर रिले में मेमोरियल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान इंजीनियरिंग टीम ने प्राप्त किया, तृतीय स्थान फार्मेसी टीम ने हासिल किया।
भाला फेंक (पुरुष वर्ग) में नितिन (डेंटल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कमलदीप सिंह (फार्मेसी) तथा तृतीय स्थान अनिमेष (डेंटल) ने प्राप्त किया।
भाला फेंक (महिला वर्ग) में मुनमुन (डेंटल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान वर्षा (बी.एड.) तथा तृतीय स्थान सर्वजीत (बी.एड.) ने हासिल किया।
दूसरे दिन के प्रातः कालीन खेल प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है-
महिला वर्ग की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में मेमोरियल कॉलेज की छात्रा कर्मपाल कौर ने प्रथम स्थान, शिक्षण महाविद्यालय की छात्रा मुस्कान ने द्वितीय स्थान तथा डेंटल कॉलेज की छात्रा श्रेया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों की लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में मेमोरियल कॉलेज के सोनू राम ने प्रथम स्थान, डेंटल कॉलेज के टाईटारा ने द्वितीय स्थान तथा मेमोरियल कॉलेज के साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लड़कों की 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में फार्मेसी कॉलेज से ऋतिक प्रथम स्थान, एजुकेशन कॉलेज से भरत सिंह द्वितीय स्थान एवं फार्मेसी कॉलेज से सुधीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग की 200 मीटर रेस में मोरियल कॉलेज से साहिल पुत्र साहब राम प्रथम स्थान ,साहिल पुत्र भजन लाल मेमोरियल कॉलेज से द्वितीय स्थान एवं फार्मेसी कॉलेज से विकास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 400 मीटर (पुरुष वर्ग) में जितेंद्र (मेमोरियल कॉलेज) ने प्रथम स्थान, ऋतिक (फार्मेसी कॉलेज) ने द्वितीय स्थान तथा रविंद्र (बी.एड कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर (महिला वर्ग) में वीरपाल कौर (मेमोरियल कॉलेज) ने प्रथम स्थान, छवि (इंजीनियरिंग कॉलेज) ने द्वितीय स्थान तथा मधु (मेमोरियल कॉलेज) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम दिन के समापन पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया गया ।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगण को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
