home page

SIRSA के गांव रंगड़ी खेड़ा में नैशनल कबड्डी खेल नर्सरी में खेल ट्रायल आज

 | 
Sports trials today at National Kabaddi Sports Nursery in Rangdi Kheda village of Sirsa

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिला के गांव रंगड़ी खेड़ा में खेल नर्सरी (नैशनल कबड्डी) हेतु आज 29 अप्रैल की सांय 5 बजे खेल ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए कोच कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव रंगड़ी खेड़ा के अंदर नैशनल कबड्डी की नर्सरी शुरू होने जा रही है, जिसके तहत ट्रायल रखा गया है। 8 से 19 साल तक के बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं। 


उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले बच्चे आवश्यक दस्तावेज फैमिली आईडी, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो, बैंक अकाउंट की कॉपी की दो-दो फोटो कॉपी लेकर अवश्य आएं।

Sports trials today at National Kabaddi Sports Nursery in Rangdi Kheda village of Sirsa

कोच ने बताया कि ट्रायल में चयनित प्रतिभागियों को 8-14 साल के बच्चों के लिए 1500 रुपये प्रति माह व 14-19 साल के बच्चों के लिए 2000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। ट्रायल संबंधी अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 9050835486 संपर्क करें।