home page

पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी गठित, भगवंत शर्मा अध्यक्ष नियुक्त

 | 
State Executive Committee of the PACS Employees' Federation, Haryana, constituted; Bhagwant Sharma appointed as President

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक जीन्द के नेहरू पार्क में सम्पन्न हुई। इस बैठक में समय अनुसार चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने का एजेंडा शामिल था, जोकि सभी जिलों के पधाधिकारी शामिल हुए सभी की सहमति से राज्य कार्यकारिणी का गठन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता जगत सिंह पानीपत द्वारा की गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए भगवंत शर्मा, राज्य महासचिव जसवीर सिंह प्योंत करनाल, कोषाध्यक्ष विजेंदर छोक्कर पानीपत व देविन्द्र राणा अम्बाला मीडिया प्रभारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सिंह श्योराण यमुनानगर, फुल्ला राम कैथल, बंशी लाल हिसार, चरण सिंह अम्बाला, देवेंद्र सिंह सैनी कुरुक्षेत्र, पृथ्वी सिंह तंवर महेंद्रगढ़, सुभाष गुड़गांव, श्याम सुंदर फरीदाबाद , वजीर सिंह भिवानी उप प्रधान, रतन लाल जांडवाला फतेहाबाद संगठन मंत्री, अनिल सोनीपत आॅडिटर, बिसम्बर रेवाड़ी आॅडिटर, सोमवीर शर्मा रोहतक सह सचिव, विजय बाल्यान झज्जर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये गए।

नई कमेटी गठन के बाद पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई व भविष्य में पैक्स कर्मचारियों की मांग व मुद्दों को लेकर बड़े आंदोलन की रूपरेखा के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। जल्द ही वर्चुअल बैठक बुलाई जाएगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्व्रारा पैक्स कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए बार-बार पैक्स कर्मचारियों को पत्राचार करके तंग किया जा रहा है

व किसानों को खुद के सहकारिता के ढांचे से बेदखल करते हुए 2014 से नये सदस्यों को ऋण वितरण बंद करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया। इस मामले में नाबार्ड द्व्रारा राज्य सहकारी बैंक हरियाणा को किसानों को ऋण वितरण के लिये सैकड़ों करोड़ रुपए हर वर्ष दिए जाते रहे हैं, लेकिन वह पैसे किसानों को न देकर अन्य जगह लगाकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। इन सभी मामलों को लेकर महासंघ कड़ा व बड़ा फैसला लेगा।

WhatsApp Group Join Now