home page

CDLU, SIRSA तथा पुलिस विभाग, सिरसा के संयुक्त तत्वाधान में 11 जून को राज्य स्तरीय “ड्रग डी-एडिक्शन अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन

 
State-level "Drug De-addiction Awareness Program" organized on June 11 under the joint aegis of CDLU, Sirsa, and the Sirsa Police Department
 | 
 State-level "Drug De-addiction Awareness Program" organized on June 11 under the joint aegis of CDLU, Sirsa, and the Sirsa Police Department

 युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के उद्देश्य से चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा तथा पुलिस विभाग, सिरसा के संयुक्त तत्वाधान में 11 जून 2026 को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय “ड्रग डी-एडिक्शन अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे आरंभ होगा, जिसमें प्रदेशभर से शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विद्यार्थी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे।


सीडीएलयू के युवा कल्याण निदेशालय की निदेशक एवं इस कार्यक्रम की समन्वयक  प्रोफेसर मंजू नेहरा ने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार  होंगे। कार्यक्रम में हिसार रेंज के पुलिस महा निरीक्षक कुलदीप सिंह तथा सिरसा के पुलिस अधीक्षक  दीपक सहारण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार करेंगे।


प्रोफेसर मंजू नेहरा ने बताया कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और विशेष रूप से युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now

विश्वविद्यालय एवं पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह पहल हरियाणा सरकार के नशा मुक्त समाज तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों तथा आमजन से इस जागरूकता कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है।
चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा  के सेंटर फॉर रूरल स्टडीज के डायरेक्टर डॉ रवीन्दर ने कहा  कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। विश्वविद्यालय, के लिए ये गर्व की बात है की राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत सीडीएलयू  से हो रही है।