home page

अब सालों साल चलेगी स्टील की चौखट व खिड़कियां,स्टील कंपनी ने बनाया एमओयू पार्टनर

 | 
  Steel doors and windows will now last for years, steel company becomes MoU partner


सिरसा। जिंदल स्टेनलैस स्टील कंपनी की ओर से निजी होटल में आर्किटेक्ट एसोसिएशन की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें आर्किटेक्ट एसोसिएशन के प्रधान चंद्रभान, अशोक वर्मा, आर्किटेक्ट नितिन जैन, भवनेश, एआरसी परूथी, पंकज धींगड़ा, नेहा धींगड़ा  सहित जिलेभर के आर्किटेक्ट व गणमान्य  लोग उपस्थित रहे।

जिंदल स्टेनलैस स्टील के टडव पार्टनर  विश्वकर्मा स्टील कारपोरेशन सिरसा के एमडी बलजीत जांगड़ा ने और जिंदल स्टेनलैस स्टील की टीम के नए प्रोडक्ट जिंदल स्टेनलैस स्टील चौखट व खिड़की फ्रेम से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि लोहे की चौखाट में जंग लग जाता था, जिससे मकान मालिक को काफी परेशानी होती थी।

अब स्टेनलैस स्टील की चौखाटें व खिड़कियां सिरसा में बन रही है, जो सालों साल चलेगी और जंग भी नहीं लगेगा। इसके अलावा बजट में भी ज्यादा फर्क नहीं है। उपस्थित सभी आर्किटेक्ट ने इस प्रोडक्ट की सराहना की और कंपनी को विश्वास दिलाया कि हम आपके प्रोडक्ट, जिसमें चौखाट, खिड़की, स्टील सरिया, स्टील टैंकी को प्राथमिकता देंगे।

WhatsApp Group Join Now