home page

सरसावा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु 2 जोडी रेलसेवाओं का ठहराव

 | 
Stoppage of two pairs of train services at Sarsawa station for the convenience of passengers

mahendra india news, new delhi

उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अम्बाला मण्डल के सरसावा स्टेशन पर 02 जोडी रेलसेवाओं का ठहराव दिया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1.    गाडी संख्या 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 16.22 बजे आगमन एवं 16.23 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वही सरसावा स्टेशन पर 11.39 बजे आगमन एवं 11.40 बजे प्रस्थान करेगी।

2.    गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 31.08.26 से 02.09.26 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी वह सरसावा स्टेशन पर 23.32 बजे आगमन एवं 23.33 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 30.08.26 से 02.09.26 तक बाडमेर से प्रस्थान करेगी वही सरसावा स्टेशन पर 05.27 बजे आगमन एवं 05.28 बजे प्रस्थान करेगी।