home page

31 जुलाई को 16 घंटें के भीतर आंधी-तूफान का अलर्ट, 12 राज्यों में होगी झमाझम बरसात

 | 
Storm alert issued for a 16-hour window starting July 31; heavy rainfall expected across 12 states

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शुक्रवार यानि 31 जुलाई 2026 को भी बदलाव देख्खने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 12 प्रदेशों में भारी बरसात आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक राज्य के कुछ इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में भी गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।


हरियाणा में आने वाले समय में होगी झमाझम बरसात
हरियाणा प्रदेश में आने वाले समय में मानसून की अच्छी बरसात होगी। कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीशगढ़, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश, गोपालपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान  के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है। 


जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं कम आने से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है जो 1अगस्त तक लगातार बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना  है परंतु 1 अगस्त रात्रि से मानसून हवाएं उड़ीसा, बिहार , उत्तरप्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है जिससे 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के  ज्यादातर  क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।  इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बरसात की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में  बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

WhatsApp Group Join Now

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ऐसा रहेगा 
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। कल यानी 31 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है। 1 अगस्त को भी बारिश की संभावना है। 2, 3 और 4 अगस्त को भी मौसम लगभग समान रहेगा।

राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम
राजस्थान (31 जुलाई से 2 अगस्त): दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर के कारण राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बरसात होने का अनुमान है।