हरियाणा में आंधी से लोग परेशान, अब अगले तीन घंटे में सिरसा, हिसार समेत जिलों में होगी झमाझम बरसात
हरियाणा प्रदेश में शनिवार को मौसम एकाएक बदल गया। आंधी चलने से सिरसा समेत कई जिलों में पेड़ गिर गये। वहीं बिजली के पोल गिरने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने 30.05.2026 दोपहर 2.25 बजे जारी मौसम अपडेट में अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, जींद, अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखीदादरी जिलों में आंधी व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी संभावित
हरियाणा प्रदेश में पिछले दो दिनों में नौतपा के अंदर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पिछले दो दिनों में आंधी चलने के साथ कई जगह पर बरसात व ओलावृष्टि हुई। हरियाणा प्रदेश में सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ से गुरुवार को ओलावृष्टि और बरसात ने तापमान को नीचे गिरा दिया है। हरियाणा के कई जिलों में 5 से साढ़े 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है। ओलावृष्टि से बरसात से गुल हुई बिजली भी कई घंटों के बाद शुरू हो पाई। वहीं शुक्रवार को भी दिन के समय तेज धूप निकली, जिससे गर्मी हुई लेकिन शाम 4 बजे के बाद दोबारा से मौसम में बदलाव हुआ।
मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी प्रदेश में बरसात का आरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बरसात के लिए
ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंदगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल।
इसी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, पानीपत, कैथल, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार और फतेहाबाद जिला शामिल है।
