हरियाणा, दिल्ली समेत 22 प्रदेशों में आज होगी तूफानी बारिश, ये भी बड़ी चेतावनी
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज सोमवार यानि 20 जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 राज्यों के लिए बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। इस दौरान पूर्वी राज्यों के लोगों के लिए खास चेतावनी जारी की गई है। आकाशीय बिजली और वज्रपात अपना कहर बरपा सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश-आंधी का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।
ओले गिरने की भी चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार तेज आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़े-बड़े वृक्ष सडक़ किनारे गिर सकते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, उत्तरी बिहार से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में हवा का ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इन प्रदेशों बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज सोमवार यानि 20 जुलाई को देश के 22 राज्यों बरसात होगी। इनमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। इसके अलावा मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।
