जेएनवी की प्रवेश परीक्षा में छात्रा युक्ति ने हासिल किया 29वां रैंक
mahendra india news, new delhi
9 टू 1 स्कॉलर हेवन स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा युक्ति पुत्री रमेश कुमार ने ओपन रूरल नवोदय परीक्षा में बिना किसी कोचिंग के 29वां स्थान प्राप्त कर न केवल अभिभावकों, बल्कि स्कूल का नाम भी रोशन किया है। युक्ति की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और परिजनों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रिंसीपल डा. अंजू शर्मा ने बताया कि युक्ति प्रारंभ से ही मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्रा रही है।
उसकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। परिवारजनों ने युक्ति की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि उसने अपनी पढ़ाई पूरी लगन, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ की। उसकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। युक्ति की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
