home page

पीएम श्री रूपावास के विद्यार्थियों ने लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुरू की वोकेशनल ट्रेनिंग

 | 
Students from PM SHRI Rupawas have begun vocational training at Lord Shiva College of Pharmacy

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
 व्यावसायिक शिक्षा (वोकेशनल ट्रेड) और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रूपावास के विद्यार्थियों ने मंगलवार से लॉर्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में पांच दिवसीय 'आॅन जॉब ट्रेनिंग प्रोग्राम इन पेशेंट एंड हेल्थ केयर' का शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं, प्रयोगशाला उपकरणों और रोगी देखभाल (पेशेंट केयर) के क्षेत्र में व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान से अवगत कराना है।

कार्यक्रम के पहले दिन नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मधु बिश्नोई से विद्यार्थियों की विशेष मुलाकात हुई। डॉ. मधु बिश्नोई, प्रिंसिपल ने सभी विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें स्वास्थ्य देखभाल (हेल्थ केयर) क्षेत्र के महत्व, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपयोगिता और मेडिकल साइंस में उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरी लगन और अनुशासन के साथ इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मधु बिश्नोई, डॉ. सुधांशु पांडे और डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर, विभिन्न विभागों और आधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब्स) का विस्तृत भ्रमण कराया।

उन्होंने विद्यार्थियों को मेडिकल व नर्सिंग उपकरणों की कार्यप्रणाली, स्वास्थ्य जांच की बुनियादी तकनीकों और पेशेंट केयर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बेहद सरल और व्यावहारिक ढंग से प्रदान कीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक वीरपाल कौर और नीरज की अह्म भूमिका रही, जिन्होंने विद्यार्थियों के साथ रहकर पूरे शैक्षणिक भ्रमण और प्रशिक्षण सत्र का समन्वय किया। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को पेशेंट हेल्थ, लैब इक्विपमेंट, फर्स्ट एड और स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां प्रैक्टिकल रूप से सीखने को मिलेंगी। विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने इस ज्ञानवर्धक पहल के लिए कॉलेज प्रबंधन व प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Group Join Now