home page

श्री बाबा तारा जी कुटिया SIRSA में बाला जी हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

 | 
Students of Balaji High School made an educational tour to Shri Baba Tara Ji Kutiya SIRSA

 सिरसा। श्री बाबा तारा जी कुटिया में हिसार बाड़ों पट्टी स्थित बाला जी हाई स्कूल के अध्यापक–अध्यापिकाओं के साथ लगभग 150 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने कुटिया के मुख्य सेवक श्री गोबिंद कांडा जी से भेंट कर उनके साथ स्मृति स्वरूप फोटो भी खिंचवाई। स्कूल के एलकेजी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के बच्चे भ्रमण में शामिल थे। 


 इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राएं श्री बाबा तारा जी की समाधि स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक बाबा जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने लगभग 5,000 मीटर लंबी गुफा का भी अवलोकन किया, जिसमें श्री बाबा तारा जी से जुड़ी अद्भुत स्मृतियों की प्रतिमाओं के साथ-साथ विभिन्न देवी-देवताओं एवं सभी ज्योतिर्लिंगों के मनोहारी दर्शन किए।

भ्रमण के दौरान बच्चों ने समुद्र मंथन की भव्य झांकी, विशालकाय नंदी जी के दर्शन किए तथा नर्मदेश्वर शिवलिंग पर विधिपूर्वक जलाभिषेक कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने स्वास्तिक के आधार पर निर्मित विभिन्न पार्कों—जैसे जुरासिक पार्क, शिव वाटिका, बाबा श्री तारा जी बगीची—का भ्रमण करते हुए आनंदपूर्वक समय व्यतीत किया।

WhatsApp Group Join Now


श्री राम बगीची में पहुंचकर बच्चों ने भगवान श्री राम एवं हनुमान जी की प्रतिमाओं के समक्ष श्रद्धा से शीश नवाया तथा परिसर में लगे झूलों का भरपूर आनंद लिया। अंत में सभी ने लंगर भंडारा ग्रहण कर इस आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक यात्रा को यादगार बनाया।

स्कूल स्टाफ सदस्य प्रिंसिपल रविंदर जांगड़ा, श्रवण, मनदीप, नीना, प्रमिला, राज मैडम, कविता मैडम, प्रियंका मैडम, संतोष मैडम, वंदना मैडम, बसंती मैडम, सुमन मैडम व विद्यार्थी साहिल, रोहित, लक्ष्य, खुशी, पीयूष, मीनाक्षी, सीमा, गरिमा, हार्दिक, दीपिका, पल्लवी, संध्या, अंजलि, दक्ष, दीपक, हिमांशु, दीपांशु और सुदेश ने बताया कि कुटिया में आकर उन्हें दिव्य अनुभूति हुए है। उन्होंने कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा का आभार जताया।