गांव जमाल के चौधरी केआरएम डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने किया विश्वविद्यालय में टॉप
गांव जमाल स्थित चौधरी केआरएम जमाल की छात्राओं ने हर वर्ष की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय की टॉप 10 की लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। एम ए इतिहास प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या बैनीवाल ने 80.36 प्रतिशत अंक के साथ लगातार तीसरे सेमेस्टर में विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एम ए इतिहास प्रथम वर्ष की दूसरी छात्रा सपना ने 70.27 प्रतिशत अंक के साथ विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की टॉप 10 लिस्ट में आई छात्राओं को आज कॉलेज प्रबंधन कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान राजेश कुमार डायरेक्टर वेद प्रकाश गुप्ता व प्रधानाचार्य कृष्ण लाल गुप्ता व प्रोफेसर जसवीर सिंह जाखड़ ने सभी छात्राओं को, सभी प्रोफेसर को और अभिभावकों को अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर सुशीला देवी, सविता रानी, नरेश कुमार, दलवीर, रजनी देवी, कविता, सोनिया, रश्मि, कृष्णा, पूजा, संगीता, कविता रानी, अजयपाल गढवाल, संदीप कुमार ने टॉप 10 लिस्ट में आई छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
