home page

राजेंद्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार अभ्यास, विशेषज्ञ बोले, अभ्यास से शरीर रहता है स्वस्थ

 | 
Students of Rajendra College of Nursing practiced Surya Namaskar; experts said that practice keeps the body healthy

mahendra india news, new delhi
हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के सहयोग से चलाए जा रहे राज्य स्तरीय सूर्य नमस्कार अभियान के तहत बुधवार को राजेंद्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सामूहिक पाठ से हुई, जिसमें विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए। इसके बाद योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया।

योग अभ्यास पंकज वर्मा, डॉ. इंद्रजीत सिंह और मोनिका द्वारा कराया गया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार से शरीर स्वस्थ रहता है और मन शांत रहता है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एन.के. गुप्ता, सचिव पुलकित गुप्ता, कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. संजीव कालरा, राजेंद्रा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या कुलविंद्र कौर, काउंसलर एकता कालरा, हरजीत कौर व परविंद्र कौर सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

काउंसलर एकता कालरा ने विद्यार्थियों को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन में व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशू शर्मा और योग समन्वयक डॉ. सुरेंद्रपाल नागर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

WhatsApp Group Join Now