SIRSA जिला स्तरीय लीगल लिट्रेसी प्रतियोगिता में रूपावास स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम
| Feb 5, 2026, 12:26 IST
mahendra india news, new delhi
सत्र 2025-26 के लिए लीगल लिट्रेसी की जिला स्तरीय प्रतियोगिता राकवमा विद्यालय मेला ग्राउंड सिरसा में आयोजित की गयी, जिसमें सिरसा जिला के विभिन्न सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में पीएम श्री रावमा विद्यालय रूपावास चार प्रतिस्पर्धाओं में स्थान हासिल करके जिले में अव्वल रहा है। रसायन विज्ञान प्रवक्ता डा. कृष्ण ढाका ने बताया कि दीक्षा पॉवर पॉइंट में, प्रेरणा भाषण में और मीनाक्षी व ट्विंकल ने वाद-विवाद में प्रथम स्थान हासिल किया। नीतू डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकिंग में दूसरे स्थान पर रही। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं व लीगल लिट्रेसी डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी नरेंद्र सामी ने विजेता विद्यार्थियों को विभाग की तरफ से आयी राशि के चेक देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने स्कूल स्तर पर लीगल लीट्रेसी के इंचार्ज संतलाल वर्मा, योगेश कुमार व पूर्व लिपिक अमित बंसल का विशेष आभार व्यक्त किया और सभी विजेता विद्यार्थियों को जोनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रवक्ता डा. धर्मवीर, पंकज शर्मा, प्रवीण मंडल, कृष्ण लाल, सुनील कुमार, पाली राम, पवन कुमार, वासुदेव, भूप सिंह ज्याणी, ओमप्रकाश, योगिता चौधरी, पूजा देवीय अध्यापक बलवंत सिंह, नीरज सुखीजा, केहरसिंह, सरोज देवी, विकास व अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।