home page

सिरसा जिले के विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन, डीईईओ सिरसा डॉ. विजय लक्ष्मी ने विजेताओं को दी बधाई

 | 
Students of Sirsa district performed brilliantly at the state level, DEEO Sirsa Dr. Vijay Laxmi congratulated the winners

mahendra india news, new delhi
सिरसा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, हरियाणा, गुरुग्राम द्वारा बीते दिवस राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए, जिनमें सिरसा जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई प्रतियोगिताओं में बाजी मारी। यह जानकारी देते हुए डाइट डिंग, सिरसा के डीआरयू विंग प्रभारी डॉ.अनिल चावला एवं सह प्रभारी डॉ.अनिल बिश्नोई ने बताया कि कक्षा 9 से 12 वर्ग के स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानियां की छात्रा गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार डिबेट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रूपवास की छात्राओं प्रेरणा एवं स्नेहा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कागदाना की छात्रा अनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा की प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सिरसा जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों, शिक्षकों, डाइट परिवार और पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।]

WhatsApp Group Join Now

 डाइट डिंग सिरसा के प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनती हैं। उन्होंने डाइट डीआरयू विंग एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सही मार्गदर्शन और मेहनत के कारण ही विद्यार्थी आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इस उपलब्धि में जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में शामिल प्रवक्ताओं डॉ. सोम प्रकाश ठकराल, डॉ. दलीप सिंह गोदारा, वरुण बजाज, डॉ. अनिल बिश्नोई, डॉ. सुदीप सानिवाल, नीरज लाल, तृप्ता, सोनिया, राजेंद्र प्रसाद गोदारा, रामजी लाल एवं पवन कुमार के मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।