home page

स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली SIRSA के विद्यार्थियों ने किया वर्णिका फ्रूट नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण

 | 
 विद्यार्थियों ने किया वर्णिका फ्रूट नर्सरी का शैक्षणिक भ्रमण
mahendra india news, new delhi

 स्वामी विवेकानंद स्कूल अरनियावाली SIRSA के विद्यार्थियों ने वर्णिका फ्रूट नर्सरी, गिगो रानी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक कृषि एवं बागवानी की जानकारी देना था।

विद्यालय के संचालक डॉ. रामकृष्ण खोथ ने बताया कि विद्यालय के अधिकांश विद्यार्थियों के अभिभावक किसान हैं, इसलिए बच्चों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से अवगत कराना आवश्यक है। इससे भविष्य में वे कृषि में सुधार कर सकेंगे और किसानों को उन्नत व वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने के लिए प्रेरित कर पाएंगे।

फ्रूट नर्सरी के संचालक वीरेंद्र साहू ने विद्यार्थियों को बागवानी, हॉर्टिकल्चर, वर्मी कम्पोस्ट, सिंचाई व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें वृक्षों को अपना मित्र बनाना चाहिए, क्योंकि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में कृषि, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ी।