home page

दिल्ली पब्लिक स्कूल, सिरसा में प्रोजेक्ट एग्ज़ीबिशन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

 | 
Students showcase their talent at the Project Exhibition at Delhi Public School, Sirsa

Mahendra india news, new delhi

 दिल्ली पब्लिक स्कूल, SIRSA में भव्य और ज्ञानवर्धक प्रोजेक्ट एग्ज़ीबिशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रचनात्मकता, नवाचार और उत्साह से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्या रमा दहिया ने साइंस इंडिकेटर के माध्यम से किया। उद्घाटन के साथ ही विद्यार्थियों ने अपने.अपने प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन प्रारंभ किया।

इस एग्ज़ीबिशन में लगभग 200 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विद्यार्थियों ने रोबोटिक, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों पर आधारित अनेक आकर्षक और उपयोगी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। रोबोटिक प्रोजेक्ट्स में आधुनिक तकनीक की झलक देखने को मिली, वहीं लिविंग वल्र्ड से जुड़े प्रोजेक्ट्स ने पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

गणित विषय के प्रोजेक्ट्स ने तार्किक क्षमता और प्रयोगात्मक समझ को दर्शाया, जबकि सामाजिक विज्ञान के प्रोजेक्ट्स ने इतिहास, भूगोल और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल और रोचक रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और लगन के साथ अपने मॉडल और चार्ट समझाए। इससे उनकी विषय-समझ, प्रस्तुतीकरण क्षमता और रचनात्मक सोच का परिचय मिला।

WhatsApp Group Join Now

विद्यालय  प्राचार्या रमा दहिया ने विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और नवाचार की दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनतए लगन तथा अध्यापकगण के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।